{"_id":"112-38068","slug":"Hapur-38068-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली
Hapur
Updated Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बृहस्पतिवार सुबह प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोयना के बच्चों ने स्कूल चलो जागरूकता रैली निकाली। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान ममता ने किया। इसके बाद रैली गांव की गलियों से गुजरते हुए दोबारा स्कूल के बाहर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान बच्चों ने पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी घर की, गीता, बाइबिल और कुरान सबसे पहले अक्षर ज्ञान, हम सबको हो इसका ज्ञान शुरू हो गया स्कूल चलो अभियान, पढ़ना है भई पढ़ना है हम सबको आगे बढ़ना है, पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया, आदि नारे लगाए। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं। इस मौके पर अशोक कुमार, बिजेंद्र कुमार, मिथलेश कुमारी, ममता त्यागी, प्रीति शर्मा, सीमा मलिक, उषा किरन, पूजा, अमिता, गीता, प्रियंका, नीलम, बबीता, ओमपाल और अंजू का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन