{"_id":"112-34941","slug":"Hapur-34941-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के सीएम का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के सीएम का पुतला फूंका
Hapur
Updated Mon, 10 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ की सुभारती यूनिवर्सिटी प्रकरण से जुड़े स्टूडेंट्स पर दर्ज देशद्रोह का मामला हटाए जाने से गुस्साए लोगों ने गांव सलौनी में जम्मू कश्मीर सीएम का पुतला फूंक विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रधान अरविंद सिंह, ब्रिजेश, महेन्द्र सिंह का कहना है कि भारतीय टीम की हार और पाकिस्तन की जीत पर जश्न मनाकर हंगामा किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, परंतु इससे जुड़े स्टूडेंट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बजाए जम्मू कश्मीर सीएम की सिफारिश पर उनके खिलाफ दर्ज देशद्रोह का मामला हटा लिया गया है, जिससे देशवासियों समेत क्रिकेट प्रेमियों की भावना को गहरी चोट पहुंची है। वीरपाल, लोकेश, ओमप्रकाश, बलवंत, मोहित, कलुवा, मनोज, राकेश, ब्रजपाल, कुंवरपाल, अजित, प्रेमपाल, गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन