फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जिया बेकरार...आज होगा चांद का दीदार

जिया बेकरार...आज होगा चांद का दीदार

Tue, 22 Oct 2013 05:42 AM IST
Hapur
Hapur Updated Tue, 22 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
हापुड़/गढ़। करवा चौथ के लिए महिलाओं के साथ ही पुरुषों में भी गजब का उल्लास दिख रहा है। महिलाएं तो सजने-संवरने की तैयारी कर ही रही हैं, पुरुष भी पीछे नहीं हैं। सजनी को लुभाने के लिए सजना भी करवा चौथ पर खुद को निखार रहे हैं। मेंस सैलून में बड़ी संख्या में पुरुषों ने बुकिंग कराई है। फेशियल, मेनिक्योर और पेडिक्योर आदि के विशेष पैकेज की बुकिंग तेज हुई है। 300 से लेकर तीन हजार तक के सौंदर्य पैकेज हैं। कुछ जगह तो करवा चौथ पर कपल के लिए विशेष पैकेज ऑफर रखे गए हैं। कपल में अगर दोनों बॉडी पॉलिशिंग कराते हैं तो पैकेज में डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज में महिलाओं को सीट
करवा चौथ पर महिला यात्रियों को रोडवेज बसों में हर हाल में सीट मिलेगी। यदि किसी को सीट नहीं मिली तो कंडक्टर पर कार्रवाई होगी। बसों का संचालन सुबह एक घंटे पहले शुरू होकर देर रात तक जारी रहेगा। सभी कंडक्टरों को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि करवा चौथ पर महिला यात्रियों को हर हाल में सीट दिलवाई जाए। एक भी महिला यात्री को खड़े होकर सफर करना नहीं पड़े।
विज्ञापन

8.16 पर होंगे चंद्रमा के दर्शन
अखंड सौभाग्य का व्रत करवा चौथ आज है। ज्योतिषाचार्य संतोष त्रिपाठी ने बताया कि राजधानी पंचांग के अनुसार मंगलवार को चौथ का चांद 8.16 पर निकलेगा। चंद्रोदय से पहले महिलाएं शाम को पूजा कर लें और उसके बाद चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोलें। सुबह सूर्योदय से पहले सरगी कर लें। पूरे दिन निर्जला रहकर रात को चांद देखकर व्रत तोड़ें। दिन में शिव-पार्वती के पूजन के लिए 11.45 से 12.25 का मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed