{"_id":"112-31876","slug":"Hapur-31876-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाॅक्टर की मौत महिला अस्पताल प्रभारी भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाॅक्टर की मौत महिला अस्पताल प्रभारी भर्ती
Hapur
Updated Mon, 21 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अभी तक सभी डेंगू केस से इनकार करने वाला महकमा अब खुद इसकी गिरफ्त में आ रहा है। बीते चौबीस घंटों में एक निजी डाक्टर की मौत हो गई जबकि हापुड़ के कोठीगेट राजकीय महिला अस्पताल का प्रभारी डा.राकेश कुमार यादव बिस्तर पकड़ चुके हैं। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर सीएमओ अब भी सैंपल गाजियाबाद भेज जांच कराए जाने की बात कह रहे हैं। महिला चिकित्सालय के प्रभारी को डेंगू होने की पुष्टि होने के बाद अब पूरे जिले में 26 मरीज हो चुके हैं। जबकि गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक की मौत भी हो गई है।
सिंभावली के गांव बक्सर में अपनी तत्काल सेवाओं के लिए मारुति के नाम से प्रसिद्ध निजी चिकित्सक राकेश 45 वर्ष की शनिवार की रात को इलाज के दौरान मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले बुखार आया था, जिस पर हापुड़ के चिकित्सक से इलाज कराया गया था। परंतु चिकित्सीय परीक्षण के दौरान डेंगू की पुष्टि होने पर उसे दो दिन पहले मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
हापुड़ में गढ़ रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में कोठी गेट राजकीय महिला चिकित्सालय के प्रभारी डा.राकेश कुमार यादव में डेंगू की पुष्टि हो गई है। अब तक जिले में 26 मरीजों को डेंगू की पुष्टि और एक की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोठी गेट राजकीय महिला चिकित्सालय के प्रभारी एवं मोहल्ला शिवपुरी निवासी डा.राकेश कुमार यादव को शनिवार सुबह बुखार होने पर गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी का इलाज कर रहे निजी नर्सिंग होम के चिकित्सक डा.पराग ने बताया कि जांच के बाद उन्हें डेंगू की पुष्टि की गई है। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की भी सलाह दी गई है ।