फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बाजार में तार टूटकर गिरने से भगदड़ मची

बाजार में तार टूटकर गिरने से भगदड़ मची

Mon, 05 Aug 2013 05:35 AM IST
Hapur
Hapur Updated Mon, 05 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मुख्य बाजार में शनिवार की रात विद्युत लाइन के दो तार टूटकर गिर पड़े। जिनके ठीक न होने से 8 मोहल्लों में रातभर सप्लाई फेल रही, जिससे गर्मी में लोगोें को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार की करीब 5 दशक पुरानी विद्युत लाइन के तार बेहद जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। शनिवार की रात करीब 10 बजे नगर के मुख्य बाजार में मीरा रेती की तरफ विद्युत लाइन में चिंगारी निकली और दो तार टूटकर जमीन पर गिर पड़े। जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना देने के बाद भी लाइनमैन मौके पर नहीं पहुंच पाए, जिससे टूटे तार नहीं जुड़ पाए और रातभर 8 मोहल्लों की बिजली पूरी तरह गुल रही। लोगों को गर्मी में पीने के पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी। डॉ. शमशाद, नैनसिंह प्रजापति, राजू केवट, राकेश मल्लाह ने जर्जर हो चुकी लाइन के तार बदलवाने के साथ ही लापरवाह विद्युत कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
पूर्व पालिका सदस्य ओमप्रकाश पहलवान का कहना है कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर ब्रजघाट गंगानगरी में हर तरफ शिवभक्तों के जत्थे घूम रहे हैं। जिन्हें अटपटा शेड्यूल लागू होने से रात विश्राम के साथ ही अनावश्यक दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। आरोप है कि रमजान के दौरान अतिरिक्त बिजली दिलाने वाली प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा की खुली अनदेखी कर रही है। जिससे शिव भक्तों के साथ ही क्षेत्रवासियों कोे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला वासी सोमपाल राणा, अनिल कुमार, तेजपाल यादव, राजेश, कुंवरपाल, राकेश शर्मा, विनोद, रतनलाल यादव, प्रदीप ने श्रावण मास में चलने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अटपटे शेड्यूल में बदलाव कर डबल ग्रुप में दिन रात सप्लाई में कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed