{"_id":"112-27046","slug":"Hapur-27046-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों को छूकर निकल गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों को छूकर निकल गई मौत
Hapur
Updated Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर स्थित एक पब्लिक स्कूल की बस सामने से आ रही रुहेलखंड डिपो बरेली की बस से टकरा गई। हादसे में पांच बच्चे, एक टीचर और बस चालक घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। आला अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
प्रीत विहार स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस बृहस्पतिवार सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी। बस में करीब 12 बच्चे और एक टीचर सवार थे। बताया गया है कि जैसे ही बस सबली कट सरस्वती एंक्लेव के पास पहुंची तो दिल्ली की ओर से आ रही रुहेलखंड डिपो की बस को सामने आता देखकर बस चालक संतुलन खो बैठा। स्कूल बस और रोडवेज बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूल बस सवार 5 बच्चे, शिक्षिका और बस चालक घायल हो गया। लोगों ने घायल बच्चों, टीचर और बस चालक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बसों को कब्जे में ले लिया है। बाद में एसडीएम केबी सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच के आदेश दिए।
प्रत्यक्षदर्शी बोले, दो स्कूली बसों में हो रही थे रेस
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि स्कूल की दो बसों में रेस लगने के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं स्कूल की प्रधानाचार्या आभा कुमार का कहना है कि चालक की कोई लापरवाही नहीं थी। फिलहाल स्कूल की भी तरफ से हादसे की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
घायलों बच्चों के नाम
नमन, नियति गोयल, प्रियंका, जैनित, शिक्षिका आकांक्षा और चालक मोहन समेत 5 बच्चे हादसे में हुए घायल।