{"_id":"112-27045","slug":"Hapur-27045-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सिर्फ दो मेडिकल स्टोरों पर मिलेंगी दवाइयां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सिर्फ दो मेडिकल स्टोरों पर मिलेंगी दवाइयां
Hapur
Updated Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। ऑल इंडिया आर्गनाईजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर जिले के मेडिकल स्टोर आज बंद रहेंगे। यह हड़ताल केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ है। उधर प्रशासन ने मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सीएचसी में दवाइयों की व्यवस्था कर ली है। वहीं, हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगस्टि एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश त्यागी ने बताया कि रेलवे रोड स्थित एक धर्मशाला के बाहर दो मेडिकल स्टोर पर पदाधिकारियों की मौजूदगी में दवाई मिलेगी। अध्यक्ष दिनेश और सचिव विकास ने बताया कि सरकार की नीतियों के विरोध में 10 मई को शाम छह बजे तक मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। सभी केमिस्ट सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। उधर एसडीएम केबी सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर स्वामियों की हड़ताल को ध्यान में रखते गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षकों निर्देशित किया गया है कि वह दवाईयों को स्टाक कर लें। सीएमओ डा. दिनेश शर्मा का कहना है कि अस्पताल में इमरजेंसी सेवा लागू कर दी गई है।
विज्ञापन