{"_id":"112-27042","slug":"Hapur-27042-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर की शिकायत पर बैंक्वेट हाल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर की शिकायत पर बैंक्वेट हाल सील
Hapur
Updated Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। चिकित्सक द्वारा डीएम से की गई शिकायत पर बृहस्पतिवार को रेलवे रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल पर तहसील प्रशासन ने ताला लगा दिया। एसडीएम ने दोनों पक्षों को सुनकर आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। रेलवे रोड पर निवासी डा. योगेश गोयल ने डीएम को पत्र भेजकर बताया था कि बैंक्वेट हाल में होने वाले कार्यक्रम, जनरेटरों के शोर से निवासियों और मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि रेजीडेंशियल कालोनी के मध्य में बैंक्वेट हाल स्थित है। इस हाल के दोनों ओर नर्सिंग होम हैं। शोर के कारण मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है। पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण यातायात बाधित होता है। इस शिकायत पर डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम केबी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के बाद बैंक्वेट हाल पर ताला लगा दिया।
शाम को एसडीएम कार्यालय में दोनों पक्ष पहुंचे और दोनों ने अपना पक्ष रखा। एसडीएम केबी सिंह ने बताया कि वह रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज रहे हैं। उनके निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।