{"_id":"112-25821","slug":"Hapur-25821-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा के घर आई बच्ची को कैंटर ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा के घर आई बच्ची को कैंटर ने कुचला
Hapur
Updated Wed, 27 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। मोहल्ला सुभाषनगर में होली पर मेरठ से मामा के घर आई बच्ची की मंगलवार को सड़क पार करते समय कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई। भीड़ ने दुर्घटना के बाद गढ़-दिल्ली रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। चालक को हिरासत में ले लिया है।
मेरठ निवासी पप्पू की 11 वर्षीय पुत्री शालू मोहल्ला सुभाषनगर निवासी मामा अशोक कुमार के यहां होली पर आई थी। मंगलवार को पूरा परिवार अशोक कुमार के पुत्र का मुंडन कराने के लिए गुडगांव गया था। दोपहर करीब दो बजे शालू सामान खरीदने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान हापुड़ की ओर से जाते केंटर ने किशोरी को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद जमा हुए लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
सड़क हादसों में बरेली के दंपति समेत 6 जख्मी
गढ़। बदरखा मोड़ के पास सोमवार की रात करीब 11 बजे नेशनल हाईवे पर इंडिका कार को गन्ने के ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार नितिन प्रकाश और उसकी पत्नी हेमलता घायल हो गईं। ये होली का त्योहार मनाने के लिए दिल्ली से अपने घर बरेली जा रहे थे। सोमवार की रात करीब 12 बजे स्याना चौपला पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास मुरादाबाद की तरफ जा रही डग्गामार बस ने कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बुलंदशहर से मुजफ्फरनगर लौट रहा सुनील और महेन्द्र घायल हो गए। मंगलवार की सुबह 7 बजे जनपद बुलंदशहर के गांव हिंगबाड़ा में पेड़ से स्कूटर टकराने पर बक्सर निवासी नाजिम और यूसुफ घायल हो गए। घायलों में महेन्द्र की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर किया है।