{"_id":"112-24509","slug":"Hapur-24509-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिड़े वाहन, हाईवे पर कोहराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिड़े वाहन, हाईवे पर कोहराम
Hapur
Updated Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा-गढ़ में दो की मौत, 23 घायल, छह गंभीर, अस्पताल में भर्ती
हापुड़/ गढ़/ पिलखुवा/ दिल्ली। एनसीआर में मौसम का मिजाज फिर बदला। कोहरे के कहर ने हाईवे पर कोहराम मचा दिया। हापुड़ में एक के बाद एक छह से अधिक वाहन भिड़ गए, वहीं पिलखुवा और गढ़ में दो की मौत हो गई। हापुड़ और गढ़ की दुर्घटनाओं में 23 घायल हुए। कोहरे की वजह से जहां रफ्तार पर ब्रेक लग गई, वहीं ट्रेनें भी घंटों लेट चलीं।
हापुड़ में हादसों का सफर
कोहरे के कारण थाना देहात क्षेत्र के मंसूरपुर कट के पास आपस में छह से अधिक वाहन भिड़ गए। 15 लोग घायल हो गए। तीन पशु भी जख्मी हुए। घायलों में छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें नगर के प्राईवेट अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इस दौरान नेशनल हाईवे-24 पर यातायात प्रभावित रहा।
बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद के तिलबेगमपुर निवासी कय्यूम, सलीम और ताहिर तीनों पशु व्यापारी मैक्स गाड़ी में तीन पशुओं को लेकर गांव अठसैनी पशु पैठ में जा रहे थे। वे थाना हापुड़ देहात के मंसूरपुर कट के निकट पहुंचे, तो सड़क पर खड़े ट्रक से उनका वाहन टकरा गया। इस दुर्घटना में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
इसी दौरान धौलाना से गजरौला की ओर जा रहा एक ट्रक मिनी ट्रक से भिड़ गया। इसमें सवार गांव बझैड़ा निवासी रामप्रसाद और लीले गंभीर रुप से घायल हो गए। इसके पीछे कौशांबी से धामपुर जा रही कौशांबी डिपो की रोडवेज बस ट्रक से टकरा गई। इसमें अंबेडकरनगर निवासी बस का परिचालक रामशक्ल गुप्ता घायल हो गया।
इसके अलावा दिल्ली से बरेली सेंट्रो कार में सवार होकर जा रहे दंपति सुनील चौहान और नीतू चौहान बस से टकरा गए। उधर सेंट्रो कार में आवास विकास से स्याना जा रहे भाई बहन जावेद, फराह और बेबी घायल हो गए जबकि मसूरी से मुरादाबाद जा रहा ट्रक पास पर खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया। इस दुर्घटना में मसूरी निवासी मोहम्मद फजलू और दूसरा ट्रक का चालक दिल्ली निवासी जगदीश सिंह व हैल्पर प्रकाश घायल हो गया।
सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं वाहनों के भिड़ने से एनएच-24 पर थोड़ी देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाकर यातायात सुचारु किया।
पिता-पुत्र नाले में गिरे
हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित कृष्णानगर मोहल्ले के पवन गोयल अपने पुत्र के साथ बाइक से कृष्णा गली के अंदर जा रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से बाप बेटे पांच फुट गहरे नाले में जा गिरे। गनीमत रही कि लोगों ने उन्हें देख लिया और सकुशल नाले से बाहर निकाला लिया। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
पिलखुवा में एक की मौत
एनएच-24 पर बुधवार रात छिजारसी गांव के पास वाहन की चपेट में आकर 32 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाल का कहना है कि टक्कर मारकर वाहन वाला फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पिलखुवा में हाईवे पर कस्तला कासमाबाद कट के पास दो कारें भिड़ गई जबकि अनवरपुर के पास एक ऑटो ने बाइक सवार हापुड़ निवासी इमरान को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
गढ़ में एक की मौत, 9 जख्मी
गढ़ में किसान डिग्री कालेज के बाद बृहस्पतिवार रात स्क्रैप लदे वाहन के क्लीनर नासिर की मौत हो गई, जबकि चालक अशफाक घायल हो गया। ये मुरादाबाद के हैं। उधर एनएच पर कई वाहन भिड़े जिसमें महिला और बच्चों समेत 8 घायल हो गए। दो को मेरठ रेफर किया गया है। बुधवार रात करीब 12 बजे स्याना चौपला के ओवरब्रिज के पास डग्गामार बस ने इंडिका कार को टक्कर मार दी। कार में सवार होकर बुलंदशहर से मेरठ जा रहा नवीन, उसका पिता होशियार एवं बहन दुलारी घायल हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6 बजे बदरखा मोड़ पर गन्ने के ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार होकर संभल से नोएडा को जा रही मोहिनी, उसका बेटा ऋषभ और बेटी मिनी घायल हो गई। सुबह करीब 10 बजे सिखैड़ा के पास हाईवे पर घने कोहरे में इंडिका कार डिवाइडर पर चढ़ गई। दिल्ली से नैनीताल जा रहा रोहित एवं उसकी पत्नी हिना बजाज घायल हो गईं। नवीन और रोहित को मेरठ रेफर किया गया है।
कंटेनर ने क्लीनर को कुचला
मसूरी। कोहरे के चलते एनएच-24 पर जिंदल पाइप फैक्ट्री के सामने कंटेनर की टक्कर से कैंटर के क्लीनर की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार रात करीब एक बजे हुआ। आरोपी चालक कैंटर मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
मृतक यूसुफ (20) बिलालपद थाना असमोली जिला संभल का रहने वाला था। वह चालक खलील के साथ कैंटर में आलू लेकर दिल्ली जा रहा था। जिंदल पाइप फैक्ट्री के सामने चालक को टायर में पंचर होने का अंदेशा हुआ, उसने परिचालक यूसुफ को टायर चेक करने को कहा। सड़क किनारे कैंटर खड़ा कर यूसुफ टायर चेक करने लगा। इस दौरान कोहरा बहुत था, तभी वहां एक तेज रफ्तार कंटेनर आया, जिसने यूसुफ को अपनी चपेट में ले लिया। यूसुफ उसके टायरों के नीचे आकर कुचला गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक आरोपी कंटेनर चालक फरार हो चुका था। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी।