{"_id":"112-23803","slug":"Hapur-23803-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे में वाहन भिड़े, बच्चों सहित 7 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे में वाहन भिड़े, बच्चों सहित 7 घायल
Hapur
Updated Sun, 06 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। घने कोहरे में नेशनल हाईवे पर कई जगह हुई वाहनों की भिड़ंत में सात लोग घायल हो गए। दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया है।
शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे स्याना चौपला पर स्याना से आ रही केंटर ओवरब्रिज के नीचे से निकलकर गढ़ की तरफ आ रही थी। नेशनल हाईवे पर जा रही संभल की डग्गामार बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे केंटर चालक सुधीर एवं क्लीनर सुदेश निवासी अलीगढ़ घायल हो गए। बदरखा मोड़ पर रात 11 बजे दिल्ली से रामपुर लौट रही सेंट्रो कार को गन्ने से भरे ट्राले ने टक्कर मार दी, जिसमें सवार हेमलता और उसके दो बच्चे अभिजीत एवं खुशी घायल हो गए। रात करीब ढाई बजे बरेली में डीएसपी की पुत्री को घर छोड़कर दिल्ली को लौट रही स्विफ्ट डिजायर कार को केंटर ने टक्कर मार दी। कार चालक मुकेश झा निवासी बिहार घायल हो गया। शनिवार की सुबह करीब 7 बजे गजरौला से हापुड़ जाते समय ब्रजघाट गंगा पुल के पास मारुति कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे जयप्रकाश घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया।