फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कोहरे में भिड़े वाहन पांच लोग घायल

कोहरे में भिड़े वाहन पांच लोग घायल

Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
Hapur
Hapur Updated Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। घने कोहरे में नेशनल हाईवे पर वाहनों की भिड़ंत में महिला सहित 5 लोग घायल हो गए। इनमें से दो को मेरठ रेफर किया गया है। बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे ब्रजघाट गंगा पुल के पास केंटर और ट्रक में भिड़ंत हो गई, जिसमें केंटर चालक सुखपाल और क्लीनर पुष्पेन्द्र सिंह निवासी चंदौसी घायल हो गए। बदरखा मोड़ पर मारुति कार को इनोवा ने साइड मार दी, जिससे कार में सवार रुक्मणि और उसका पति जयपाल निवासी रामपुर घायल हो गए। तीसरी घटना स्याना चौपला पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास हुई, जहां स्याना की तरफ से आ रही बाइक को हाईवे पर जा रही डग्गामार बस ने साइड मार दी। इसमें बुलंदशहर से मेरठ जा रहा बाइक सवार नुकुल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने सुखपाल और पुष्पेन्द्र को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed