{"_id":"112-23773","slug":"Hapur-23773-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेड्यूल के मुताबिक देहात को नहीं मिल रही बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेड्यूल के मुताबिक देहात को नहीं मिल रही बिजली
Hapur
Updated Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। सर्दी बढ़ने के साथ ही देहात क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी गड़बड़ाने लगी है। शासनादेश के मुताबिक निर्धारित शेड्यूल पूरी तरह फेल हो गया है। इससे ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ रहा है। शीघ्र सप्लाई सही न होने पर किसानों ने बिजलीघर पर धरना देने की चेतावनी दी है।
कांवी गांव के पूर्व प्रधान सिपट्टर सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र को दिन में बिजली न मिलने की समस्या को देखते हुए शासन ने देहात को रात और दिन में पांच-पांच घंटे बिजली सप्लाई देने का निर्देश दिया था। लेकिन पांच दिन से बिजली आपूर्ति बुरी तरह चरमराई है। दिन तो क्या रात में भी सही तरीके से सप्लाई नहीं मिल रही है। जिससे कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
अनवरपुर के सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि दिन में बिजली मिल जाए तो किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर सकते हैं, लेकिन बिजली सर्दी बढ़ने के साथ ही दगाबाजी कर रही है। शनिवार को शासनादेश आया था, लेकिन बिजली आज तक शेड्यूल के मुताबिक नहीं मिली है। क्षेत्र के किसान शेड्यूल के मुताबिक बिजली सप्लाई देने की मांग कर रहे हैं। भाकियू जिला संयोजक मनोज तोमर का कहना है कि दो दिन में शेड्यूल के मुताबिक सप्लाई शुरू नहीं हुई तो किसानों को साथ लेकर बिजलीघर पर धरना देंगे। एक्सईएन एके सिंह का कहना है कि फाल्ट के कारण सप्लाई प्रभावित है। दिन की पूर्ति रात में कर दी जाती है।