{"_id":"112-23666","slug":"Hapur-23666-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में दामिनी को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में दामिनी को दी गई श्रद्धांजलि
Hapur
Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। विंटर वैकेशन के बाद खुले नगर के स्कूलों में छात्राओं ने मौन रखकर और मोमबत्ती जलाकर गैंगरेप की शिकार दामिनी को श्रद्धांजलि दी।
महासरस्वती जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को आयोजित शोकसभा में कक्षा नौ और दसवीं की छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर गैंगरेप की शिकार युवती की आत्मा शांति की प्रार्थना करते हुए बलात्कारियों को फांसी पर लटकाने की मांग की। छात्राओं ने कहा कि सरकार को कानून में बदलाव कर बलात्कार की सजा फांसी कर देनी चाहिए। मोमबत्ती जलाने वालों में कोमल, रुकैया, तबस्सुम, रुमाना, सायरा परवीन, नमराहा, परवीन, नाजरीन, हिना, निशा परवीन, सायबा, कोमल, शिवानी, पायल आदि थीं।
नर्सरी के छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की कि नववर्ष-2013 में कम से कम इंसानियत को शर्मशार करने वाली ऐसी घटनाएं न हों।
चंडी इंटर कालेज में छात्राओं ने शोकसभा का आयोजन कर दिल्ली में दरिंदों का शिकार हुई युवती की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। इंटर की इन छात्राओं ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मांग की है कि दामिनी को ऐसा इंसाफ मिले, कि फिर कोई युवती ऐसी घटना का शिकार न हो सके।
गैंगरेप पीड़िता को दी श्रद्धांजलि
हापुड़। भारत विकास परिषद हापुड़ सृजन की ओर से एक शोक सभा आयोजित कर दिल्ली गैंगरेप पीड़ित युवती को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही दामिनी की आत्मिक शांति की प्रार्थना की गई। शोक सभा में संस्था अध्यक्ष हेमंत मित्तल, अजय बंसल, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे। ज्योति पुंज महिला एवं ग्राम विकास संस्थान की ओर से ग्राम टियाला में एक शोक सभा हुई। इसमें दामिनी की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की गई। शोक सभा में संस्था अध्यक्ष दीपाली, बिमला देवी, नित्यानंद सैनी, शकुंतला आदि मौजूद रहीं। वहीं, नारी सेवा संस्था के कार्यकर्ताओं ने सरकार गैंगरेप के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। नरेश चंद्र शर्मा, अशोक राणा, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।