{"_id":"112-23046","slug":"Hapur-23046-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक से फ्राड, 6.28 लाख रुपये का चूना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक से फ्राड, 6.28 लाख रुपये का चूना लगाया
Hapur
Updated Mon, 10 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। कंपनी से कार दिलाने के लिए पांच माह पूर्व यहां दफ्तर खोलने वाली एक कम्पनी 6.28 लाख रुपये और एक कार के कागज लेकर भाग हो गई। कंपनी का चेक बाउंस होने पर पीड़ित चिकित्सक थाने के चक्कर काट रहा है, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।
कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गढ़-बुलंदशहर रोड स्थित स्याना बस अड्डे के निकट पांच माह पूर्व एक एसएफ ऑटो कं पनी का कार्यालय खोला गया था, जिसका धूमधाम से उद्घाटन किया था। इससे नगरवासी उत्साहित हुए और कम्पनी से सीधे कार बुक कराने के लिए उस कार्यालय से सम्पर्क शुरू कर दिया। तहसील रोड पर रहने वाले दंत चिकित्सक धर्मवीर सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि बेटे डॉ. संदीप की शादी के लिए उन्होंने उक्त ऑफिस में नई कार के लिए 6.28 लाख रुपये की धनराशि जमा की थी। एक माह गुजरने के बाद भी कार न मिलने पर उन्होंने एजेंसी से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने 6.28 लाख रुपये का चेक दे दिया और एक कागज पर कार न लेने की शर्त लिखवा ली। आरोप लगाया है कि जब चेक बैंक में लगाया गया तो वह बाउंस हो गया। इसी दौरान पैसे जमा करने वाले लोग ऑफिस बंद कर उसका सामान लेकर भाग गए। पीड़ित चिकित्सक थाने के चक्कर काट रहे हैं और पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार नहीं है।
नगर में रहने वाले प्रमोद शर्मा ने भी इस ऑफिस के माध्यम से कार ली, परंतु दो माह व्यतीत होने के बाद भी आज तक कार के कागज नहीं मिल पाए। कोतवाली इंचार्ज का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।