{"_id":"112-22601","slug":"Hapur-22601-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ गंगा में 7 सेमी जलस्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ गंगा में 7 सेमी जलस्तर बढ़ा
Hapur
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा का जलस्तर 24 घंटे में सात सेंटीमीटर बढ़ गया है। मुख्य स्नान घाट को लेकर भले पुलिस परेशान नजर आती है, परंतु जिला पंचायत ने हल्की बैरिकेडिंग कराकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर डाली।
बाढ़ नियंत्रण आयोग सूत्रों के मुताबिक ब्रहस्पतिवार को गंगा का जल स्तर समुंद्र तल से 195.71 मीटर था, जो शुक्रवार को 195.78 मीटर पर पहुंच गया। वर्तमान में गंगा में 329.48 क्यूसेक प्रति सैकेंड पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में मुख्य स्नान घाट पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बना है। 25 से 30 लाख भक्तों के लिए मेला गेट के सामने अस्थाई स्नान घाट 12 सौ फुट में बनाया गया है। शुक्रवार की शाम तक करीब पांच लाख भक्त पहुंच चुके हैं, हालांकि दूसरे स्नान पर सात किलोमीटर की परीधि में पड़ाव डाल चुके भक्त अलग-अलग स्थान पर स्नान करेंगे, परंतु अधिक पानी होने से मुख्य स्नान पर्व पर 80 प्रतिशत श्रद्धालु मुख्य स्नान घाट ही पहुंचेंगे। मुख्य स्नान घाट पर जिला पंचायत ठेकेदार द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग टूटकर गिर रही है। मेरठ के जसवंत सिंह का कहना है कि गंगा का मुख्य स्नान घाट पर व्यवस्था ठीक नहीं है।