{"_id":"112-22348","slug":"Hapur-22348-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की हुंकार, मिल चलाओ नहीं तो रोक देंगे गन्ना आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की हुंकार, मिल चलाओ नहीं तो रोक देंगे गन्ना आपूर्ति
Hapur
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय पर हुई तहसील स्तरीय पंचायत में किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह में प्रदेश भर की सभी चीनी मिलों को चालू नहीं किया गया तो गन्ना आपूर्ति रोक दी जाएगी। वहीं, पंचायत में किसानों से 18 नवंबर को मेरठ टोल पर पहुंचने का आह्वान किया गया है।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सिरोही ने कहा कि गन्ने की फसल तैयार है लेकिन प्रदेश की अधिकांश चीनी मिलें अब तक शुरू नहीं हो सकी हैं। वहीं, सरकार ने अब तक गन्ने का समर्थन मूल्य तक घोषित नहीं किया है। भाकियू मांग करती है कि चीनी मिलों को एक सप्ताह में चलाया जाए। यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह गन्ना आपूर्ति को बंद कर देंगे।