फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हाइटेंशन तारों का जाल हटवाने को प्रदर्शन

हाइटेंशन तारों का जाल हटवाने को प्रदर्शन

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Hapur
Hapur Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग से घर में आग लगने के 24 घंटे बाद भी विद्युत निगम और राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौका मुआयना न करने पर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र में गांव शंकरा टीला निवासी महेश के घर में शुक्रवार को हाइटेंशन तारों की स्पार्किंग से आग लग गई थी, जिससे घर का सामान जलकर राख हो गया था। विद्युत निगम और तहसील प्रशासन द्वारा ध्यान न देने पर लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधान महीपाल सिंह, जयपाल सिंह, थान सिंह, सुखपाल, सोमपाल, डालू, पन्ना, कुंदन, संजय, धर्मवीर, ताराचंद, बिरमा आदि का कहना है पूरे गांव में हाइटेंशन लाइन का जाल बिछा है। तार टूटने पर स्पार्किंग से कोई न कोई घटना होना आम बात हो गई है। करीब 15 दिन पूर्व स्कूल की छुट्टी के दौरान हाइटेंशन तार टूटकर गिर गया था, जिसमें 50 बच्चे मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बचे थे। ग्रामीणों ने पीड़ित महेश को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


विद्युत तार टूटकर गिरा आठ बीघा गन्ना जला
गढ़मुक्तेश्वर। खेत के ऊपर से गुजर रहा हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से आठ बीघा ईंख की फसल में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आस-पास के किसान मौके पर दौड़ पड़े जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गढ़ थाना क्षेत्र के गांव हिरनपुरा निवासी आसे का मेरठ रोड स्थित हिरनपुरा चौकी के पास खेत है, जिसमें उसने ईंख की फसल बोई हुई है। शनिवार की दोपहर 2 बजे खेत के ऊपर से होकर गुजर रहा हाइटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। स्पार्किंग से खेत में खड़ी ईंख की फसल जल गई। पीड़ित ने विद्युत निगम से मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed