{"_id":"112-22229","slug":"Hapur-22229-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बरसेगा धन, सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बरसेगा धन, सजे बाजार
Hapur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। धनतेरस पर बंपर बिक्री की उम्मीद में बाजार सज गए हैं। व्यापारियों ने भी कमर कस ली है। रविवार को धनतेरस होने के चलते देर रात तक बाजार खुले रहेंगे। सोना चांदी, वस्त्र, बर्तन, मिठाइयां, आतिशबाजी, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद, टू व्हीलर और फोर व्हीलर गाड़ियों की खरीद-फरोख्त बड़े पैमाने पर होने की उम्मीद है। ऐसे में करोड़ों रुपये की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में शहर के सभी बाजार सजावट से चमक रहे हैं।
बता दें कि दीपावली से पूर्व धनतेरस के दिन खरीददारी करना लोग शुभ मानते हैं। बहुत से लोग जहां जरूरत की चीजें खरीदकर औपचारिकता पूरी कर लेते हैं, वहीं आर्थिक रूप से मजबूत ग्राहक धनतेरस पर जमकर खरीददारी करते हैं।
दुकानदार भी ग्राहकों की इसी सोच को समझकर धनतेरस के लिए कमर कस चुके हैं। धनतेरस पर वैसे भी विभिन्न कंपनियां खास छूट देती हैं। वहीं, छोटे दुकानदार भी छूट देने में पीछे नहीं है।
विज्ञापन
सर्राफा बाजार, बाजार बजाजा, गोल मार्केट, कसेरठ बाजार, कोठी गेट, रेलवे रोड आदि बाजारों में दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को भव्य ढंग से सजाया है तथा अपने अपने कारोबार से संबंधित सामानों का स्टाक भी कर रखा है ताकि ग्राहकों को उसकी पसंद का सामान दिया जा सके।
सर्राफा बाजार और बर्तन बाजार में धनतेरस के अवसर पर सबसे ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है, क्योंकि इस दिन स्वर्ण और चांदी के आभूषण, सिक्कों, देवी देवताओं की प्रतिमाओं की काफी खरीददारी होती है। इसी तरह धनतेरस पर तमाम तरह के आकर्षक बर्तनों की भी जमकर बिक्री होती है। दुकानदार सुबह से लेकर देर रात शाम तक ग्राहकों को उनकी पसंद के बर्तन उपलब्ध कराने में व्यस्त रहते हैं। बर्तनों के थोक एवं फुटकर व्यापारी श्रीमंदरदास जैन और विकास जैन का कहना है कि धनतेरस के अवसर पर स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों की मांग अधिक रहती है, इसीलिए दुकानदारों के पास सबसे ज्यादा वैरायटी इन्हीं बर्तनों की रहती है। सर्राफा व्यवसायी और राजेन्द्र वर्मा और पवन शर्मा का कहना है कि सोना और चांदी के भावों में रिकार्ड महंगाई होने के कारण इस कारोबार पर बुरा असर पड़ा है, फिर भी धनतेरस पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद सर्राफा व्यवसायियों को बनी हुई है।
सुबह 6:58 से शुरू हो जाएगा लक्ष्मी का पूजन का मुहूर्त
हापुड़। दीपावली का त्योहार 13 नवंबर को मनाया जाएगा। दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है। पुरोहितों के मुताबिक इस बार स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन का समय सुबह 6 बजकर 58 मिनट से शुरू है। वहीं, चौघड़िया मुहूर्त सुबह 11 बजकर 16 मिनट से शुरू हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य आचार्य दुर्गा प्रसाद ने बताया कि दीपावली सबसे बड़े त्योहार है। दीपावली को यम पंचक भी कहा जाता है, क्योंकि धनतेरस से लेकर भैयादूज तक पांच दिन को यम पंचक के रूप में मनाया जाता है। दीपावली में दीप जलाने, लक्ष्मी पूजन, खुशियां मनाने के साथ साथ अनादि काल से खील, बताशे, मेवा, मिठाईयां देने की प्रथा है। उन्होंने बताया कि इस बार लक्ष्मी पूजा का स्थिर लग्न में सुबह 6:58 से सुबह 9:16 तक, दोपहर 1:02 से दोपहर 2:30 बजे तक, शाम 5:31 से शाम 7:21 बजे तक और रात्रि 12 बजे से सुबह 2:18 बजे तक का है। इसके अलावा चौघड़िया मुहूर्त में सुबह 11:16 से दोपहर 12:46 बजे तक, दोपहर 12:46 से 2:16 बजे तक और 3:46 से 5:16 बजे तक पूजन का योग्य बन रहा है। शुभ समय में पूजन करने से धन की देवी प्रसन्न रहेंगी।