{"_id":"112-20676","slug":"Hapur-20676-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 वर्ल्ड कप : सट्टेबाजों की सजी दुकान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी-20 वर्ल्ड कप : सट्टेबाजों की सजी दुकान
Hapur
Updated Wed, 19 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। टी-20 वर्ल्ड कप का महासंग्राम शुरू होने के साथ ही शहर में सट्टेबाजों की दुकानें सज गई हैं। सूत्रों की मानें तो इस ताबड़तोड़ क्रिकेट महाकुंभ पर करोड़ों रुपये का सट्टा खेला जाएगा। सटोरियों के गुर्गे शहर में सक्रिय हो गए हैं। बता दें कि शहर में क्रिकेट मैच का सट्टे का अवैध कारोबार करीब दो दशक से फलफूल रहा है। शुरू में इस धंधे से चंद ही लोग जुड़े हुए थे, लेकिन अब इनकी लंबी फौज तैयार हो गई है। आलम यह है कि कुछ सटोरियों ने अपने गुर्गे शहर में छोड़ रखे हैं जो युवाओं को अपने जाल में फंसाकर उन्हें सट्टे का शौक लगा रहे हैं। कुछ प्रमुख सटोरिये तो दिल्ली, नोएडा में फ्लैट किराए पर लेकर वहीं से मोबाइल के जरिए से अपना नेटवर्क चलाते हैं और यहां उनके गुर्गे पैसों का लेन देन करते हैं। मंगलवार की शाम को टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो गया। पहला मैच श्रीलंका और जिम्बाबे के बीच खेला गया। इस मैच के शुरू होते ही सट्टा लगना शुरू हो गया। मैच शुरू होने पर श्रीलंका की जीत पर 1000 रुपये के 110 रुपये जबकि जिम्बाबे की जीत पर 130 रुपये के बदले 1000 रुपये मिलने का सट्टा लग रहा था।
विज्ञापन