फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   चेयरमैन साहब! कर देते हैं पानी तो मिले शुद्ध

चेयरमैन साहब! कर देते हैं पानी तो मिले शुद्ध

Fri, 10 Aug 2012 12:00 PM IST
Hapur
Hapur Updated Fri, 10 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पिलखुवा। बिना क्लोरिनेशन के पेयजल सप्लाई का मामला उजागर होने पर नगरवासियों में आक्रोश फैल गया है। बृहस्पतिवार को कृष्णगंज नई आबादी की महिलाओं ने नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शुद्ध पेयजल सप्लाई की मांग की। लोगों ने कहा, ‘चेयरमैन साहब! जलकर देते हैं हमें शुद्ध पानी चाहिए’। महिलाआें ने स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले जेई को तत्काल हटाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र क्लोरीन युक्त पानी सप्लाई करने और पुन: पानी की जांच कराने की मांग की है। साथ ही मनमानी कर क्लोरीन के बजट हजम करने की योजना में शामिल जलकल के जेई को निलंबित कर यहां से हटाया जाना चाहिये। उधर, एडीएम आत्माराम सागर का कहना है कि वह लखनऊ में है। प्रदर्शन करने वालों में जानकी, लक्ष्मी, पुष्पा, ज्ञानवती, जेसो, गुड्डी, शबनम, सल्लो, जानो, सुंदर, अवधेश, राजेश्वरी आदि थीं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed