{"_id":"18318","slug":"Hapur-18318-112","type":"story","status":"publish","title_hn":" 118 रन से जीती हापुड़ क्रिकेट एकेडमी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
118 रन से जीती हापुड़ क्रिकेट एकेडमी
Hapur
Updated Tue, 17 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। एसएसवी पीजी कॉलेज के मैदान पर सोमवार को 30 ओवर का मैत्री मैच खेला गया। इसमें हापुड़ क्रिकेट एकेडमी ने कृपाल सिंह क्रिकेट क्लब को 118 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हापुड़ क्रिकेट एकेडमी ने 236 रन बनाएं। वसीम इदरीश ने 64 और गुरशरण ने 20 रन की शानदार पारी खेली। कृपाल सिंह क्रिकेट एकेडमी की तरफ से कमल धोनी और शुभम ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में कृपाल सिंह क्रिकेट क्लब की टीम सिर्फ 119 रन बना सकी। जिसमें साहिल ने 55 और अभिषेक ने 20 रन की पारी खेली। हापुड़ क्रिकेट एकेडमी के सिद्धार्थ ने 5, उमंग और उज्ज्वल ने 2-2 विकेट लिए। सिद्धार्थ मैन ऑफ द मैच रहे। इस मौके पर कोच राहुल सिंह, सुदर्शन मुखर्जी और आशीष चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन