{"_id":"18312","slug":"Hapur-18312-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाभिषेक आज, अफसरों का पसीना छूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलाभिषेक आज, अफसरों का पसीना छूटा
Hapur
Updated Tue, 17 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और प्रशासन का कड़े प्रबंध करने का दावा
हापुड़। शिवरात्रि पर्व कड़ी सुरक्षा के बीच आज शिवालयों में जलाभिषेक होगा। प्राचीन सबली मंदिर पर दोपहर 2.41 मिनट पर कांवड़िये जलाभिषेक शुरू करेंगे।
पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने का दावा किया है। विभिन्न मंदिरों, शहर के प्रमुख मार्गों और मिश्रित आबादी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कांवड़ियों का मंदिरों पर पहुंचना शुरू हो गया है। श्री शिव मंदिर समिति सबली के प्रधान ललित कुमार छावनी वालों ने बताया कि श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए बेरिकेडिग, सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। कांवड़ियों के रुकने और खाने की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मंदिर पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग से केवल कांवड़िये और पैदल श्रद्धालु जाएंगे। इस मार्ग पर कोई वाहन नहीं चलेगा। वाहनों के लिए पार्किंग एचपीडीए की आनंद विहार योजना में रोड नंबर 3 की गई है। श्रद्धालु यहीं अपने वाहन खड़े कर सकते हैं।
उधर, बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम छपकौली स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भी जलाभिषेक की विशेष व्यवस्था की गई है। यहां भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िये भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं।
सबली मंदिर पर सुरक्षा परखी
कप्तान अब्दुल हमीद ने नगर के तहसील चौपला, मेरठ तिराहा, मेरठ रोड पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और सबली मंदिर पहुंचकर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष से व्यवस्था के बारे में जानकारी लेकर अपर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी को निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि जनपद में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। शांति व्यवस्था किसी भी हाल में खराब नहीं होने दी जाएगी।