{"_id":"16066","slug":"Hapur-16066-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांट्रेक्टर से मांगी 20 लाख रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांट्रेक्टर से मांगी 20 लाख रंगदारी
Hapur
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने धमकाया, तीन दिन में पैसे न दिए तो कर दी जाएगी हत्या
हापुड़। शहर के एक प्रमुख कांट्रेक्टर से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है। धमकी दी गई है कि अगर रुपये न दिए तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। कांट्रेक्टर ने इस धमकी की जानकारी सीओ को दी है। पुलिस के हाथ फिलहाल कोई सूत्र नहीं आया है।
रेलवे रोड स्थित रेवती कुंज निवासी राजीव कुमार अग्रवाल कांट्रेक्ट पर काम करते हैं। उनके फोन पर छह मई की शाम 4.39 पर फोन करके 20 लाख रुपये मांगे गए। जब राजीव ने उक्त रकम देने में असमर्थता जताई तो फोन करने वाले ने धमकी दी कि अगर तीन दिन में मांगी गई रकम नहीं दी गई तो अपहरण करके उसकी हत्या कर दी जाएगी। धमकी से भयभीत राजीव कुमार ने सोमवार को सीओ पवन कुमार से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी दी। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह का कहना है कि यह गंभीर मामला है। फोन नंबर के जरिए धमकी देने वाले को ट्रेस किया जाएगा। किसी भी कीमत पर अपराधियों का हौसला नहीं बढ़ने देंगे।
रंगदारी को लेकर डेयरी स्वामी की हो चुकी है हत्या
हापुड़। नगर के प्रमुख डेयरी स्वामी अशोक गर्ग की 16 सितंबर 2003 को बदमाशों ने गोली मारकर उस समय हत्या की थी, जब वह अपनी दुकान पर बैठे थे। उनसे बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी। रंगदारी के रुपये देने में असर्थता जताने पर बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पहले भी हो चुके हैं केस
सात साल पहले नगर के एक कोल्ड स्टोर स्वामी से रंगदारी मांगी गई
करीब छह साल पहले रेलवे रोड स्थित एक सर्राफ से रंगदारी मांगी
पांच साल पहले सर्राफ से फोन पर मांगी गई रंगदारी
करीब पांच साल पहले बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक डेयरी स्वामी से रंगदारी मांगी