{"_id":"16001","slug":"Hapur-16001-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.5 लाख कैश और गहने ले गए चोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.5 लाख कैश और गहने ले गए चोर
Hapur
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरद्वारी नगर में एक बंद पड़े मकान को भी चोरों ने शुक्रवार रात निशाना बनाया। यहां से चोर लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। मोहल्ला हरद्वारी नगर निवासी हलवाई बिजेंद्र के दो मकान हैं। एक में बिजेंद्र और दूसरे में उसके पिता चमन लाल रहते हैं। बिजेंद्र की मां सुखबीरी की तबीयत खराब हो गई, इस पर परिवार के लोग एक ही मकान में थे। इसी बीच जिस मकान में बिजेंद्र रहते हैं वहां से चोर करीब 3.5 लाख रुपये नगद, सोने के आभूषण और कीमती कपड़े उठा ले गए। सुबह वारदात के बारे में मकान स्वामी को जानकारी हुई। बिजेंद्र ने बताया कि 1.70 लाख रुपये उसे बीमा कंपनी से मिले थे। एक लाख रुपये का ऋण उसने मकान बनाने के लिए लिया था। 80 हजार रुपये उसके पास रखे थे। जल्द ही वह एक मकान में निर्माण शुरू कराने वाला था। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन