फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   रफीक नगर में कार चालक दबोचने आए थे पुलिसकर्मी

रफीक नगर में कार चालक दबोचने आए थे पुलिसकर्मी

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Hapur
Hapur Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वसूली को आए मुंशी जी बने बंधक
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड स्थित रफीक नगर में गुरुवार सुबह दो सिपाहियों को एक कार चालक के यहां छापा मारना महंगा पड़ गया। सिपाही जैसे ही कार चालक को अपने साथ ले जाने लगे तभी सैकड़ों लोगों ने उन्हें घेर कर करीब आधा घंटे तक बंधक बना लिया। बाद में सिपाहियों के काफी मान मनौव्वल के बाद मोहल्ले वालों ने उन्हें छोड़ा। कार चालक का आरोप है कि वह उससे वसूली करने आए थे।
हुआ यू, कि सुबह छह बजे जदीद पुलिस चौकी के सिपाही मुकेश और रणवीर मोहल्ला रफीकनगर में जुबैदा मस्जिद के पास रहने वाले कार चालक जान मोहम्मद उर्फ जानू के घर में अचानक घुस गए। उस समय जानू परिवार के साथ सो रहा था। अचानक पुलिस को देख जानू, पत्नी मुनेजा खातून व बच्चे घबरा गए। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। यहां से पुलिस कर्मी जानू को अपने साथ ले जाने लगे तो मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने उन्हें घेर लिया। पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित लोगों से कहा कि जानू को एक कार चोरी प्रकरण में पूछताछ के लिए लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर मोहल्लेवाले भड़क गए और दोनों सिपाहियों को वहीं पर बंधक बना लिया। लोगों ने उनकी बाइक का प्लग भी निकाल दिया। करीब आधे घंटे तक बंधक बने सिपाहियों को मोहल्ले के कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा गया। उधर, जानू का कहना था कि करीब डेढ़ माह पहले भी उसे चोरी की गाड़ी काटने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा था और पांच हजार रुपये लेकर छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed