फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   9.55 lakh rupees were grabbed in the name of providing land, report filed against eight people

Hapur News: भूमि दिलाने के नाम पर 9.55 लाख की हड़पे, आठ पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
9.55 lakh rupees were grabbed in the name of providing land, report filed against eight people
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जखैड़ा में जमीन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने आठ लोगों पर 9.55 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भावरत्न ने बताया कि गांव जखैड़ा में जमीन खरीदने के लिए विभिन्न तिथियों में चेक के माध्यम से आरोपियों को 9.55 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि रमेश चंद, इंदरजीत, धर्मपाल, जयपाल, सुखपाल, ऋषिपाल, विनोद कुमार और नितिन पाल ने सौदे को वैध बताते हुए धनराशि ली, लेकिन बाद में यह सौदा सरकारी अधिग्रहण की वजह से रद हो गया। भावरत्न ने बताया कि सौदे के निरस्त होने के बाद रकम वापसी मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। बार-बार संपर्क करने के बावजूद न तो धनराशि लौटाई गई और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। इस मामले को लेकर पूर्व में डीएम, एसपी एंटी फ्रॉड टीम को भी अवगत कराया गया था। संबंधित विभागों द्वारा की गई जांच में प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी के तथ्य सामने आने के बाद एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, गंभीरता से विवेचना कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed