फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   भाभी से एकतरफा प्यार में भाई ने ही की थी संदीप की हत्या

भाभी से एकतरफा प्यार में भाई ने ही की थी संदीप की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
भाभी से एकतरफा प्यार में भाई  ने ही की थी संदीप की हत्या
भाभी से एकतरफा प्यार में भाई ने ही की थी संदीप की हत्या
विज्ञापन


हापुड़/धौलाना। डेढ़ माह पूर्व धौलाना क्षेत्र के सिवाय गांव निवासी संदीप की हत्या उसके ही सगे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर की थी। आरोपी अपनी ही भाभी से एकतरफा प्यार करता था। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि साथी फरार है।

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में एएसपी राममोहन सिंह ने बताया कि 24 मार्च 2019 को थाना धौलाना क्षेत्र के करनपुर रोड स्थित गैस एजेंसी के पास गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का शव मिला था। बाद में मृतक की पहचान सिवाया गांव निवासी संदीप पुत्र मंगती के रूप में हुई थी। मामले में धौलाना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। एएसपी ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि मृतक नशे का आदी था। आए दिन वह अपनी पत्नी व बच्चों से मारपीट करता था। उसका छोटा भाई उसकी पत्नी से एकतरफा प्रेम करता था और मारपीट के दौरान भाभी का पक्ष लेता था। इसे लेकर आए दिन उसकी भाई संदीप से झड़प होती थी। जांच में पुलिस को प्रदीप के खिलाफ कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को रविवार सुबह कोका कोला फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि अपनी फैक्ट्री में साथ काम करने वाले दोस्त चंदन पुत्र जगु महतो निवासी पत्रांही कलां थाना भेलड़ी जिला सारन बिहार के साथ मिलकर भाई की हत्या की योजना बनाई थी। 24 मार्च को प्रदीप ने कंपनी में काम दिलवाने की बात कहते हुए संदीप को धौलाना के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र स्थित सुमिति फैक्ट्री पर बुलाया। दोनों ने मिलकर प्रदीप को शराब पिलाई। उसके बाद दोनों उसे लेकर करनपुर रोड स्थित गैस एजेंसी के पास गेहूं के खेत में गए। जहां दोनों ने अंगोछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed