फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कार्तिक गंगा मेले को लेकर 20 से होगा रूट डायवर्जन

कार्तिक गंगा मेले को लेकर 20 से होगा रूट डायवर्जन

Thu, 15 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
कार्तिक गंगा मेले को लेकर 20 से होगा रूट डायवर्जन
कार्तिक गंगा मेले को लेकर 20 से होगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर गंगा तट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान बनाया है। यह प्लान 20 नवंबर की रात आठ बजे से लागू हो जाएगा और 24 नवंबर की शाम पांच बजे तक लागू रहेगा।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने बताया कि दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहन गाजियाबाद में लाल कुआं से बुलंदशहर से नरौरा वाया डिबाई से बबराला, बहजोई, चंदौसी से मुरादाबाद जाएंगे।
विज्ञापन

हापुड़ से मुरादाबाद जाने वाले वाहन हापुड़ से गुलावठी, बुलंदशहर से नरौरा वाया डिबाई से बबराला, बहजोई, चंदौसी से मुरादाबाद पहुंचेंगे। मेरठ से मुरादाबाद जाने वाले वाहन मेरठ में मवाना रोड से बैराज मीरापुर बिजनौर, कोतवाली, नगीना, धामपुर, काठ होते हुए मुरादाबाद जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नैनीताल से गाजियाबाद दिल्ली जाने वाले वाहन मुरादाबाद से काठ, धामपुर, नगीना, कोतवाली, देहात से बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने दिए जाएंगे।

मुरादाबाद से दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को ज्योतिबा फूलेनगर से जोया से अमरोहा, नोगांवा सादात, नूरपुर, वाया हल्दौर, बिजनौर बैराज से मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर से गाजियाबाद दिल्ली जाएंगे। इसके अलावा गजरौला से दिल्ली जाने वाले वाहन गजरौला चौपला से चांदपुर से हल्दौर से बिजनौर से बैराज मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर से दिल्ली की ओर जाएगा। जबकि स्याना से मेरठ और हापुड़ जाने वाले वाहन स्याना से बीबीनगर, गुलावठी, हाफिजपुर, हापुड़, खरखौदा होते हुए मेरठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed