फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   आसमान में छायी धुंध से बढ़ रही एलर्जी

आसमान में छायी धुंध से बढ़ रही एलर्जी

Mon, 12 Nov 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
आसमान में छायी धुंध से बढ़ रही एलर्जी
आसमान में छायी धुंध से बढ़ रही एलर्जी
विज्ञापन


हापुड़। आसमान में छायी धुंध और स्मॉग के कारण सांस और नाक में एलर्जी के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। लोगों को आंखों में भी एलर्जी की शिकायत हो रही है। चिकित्सक इस मौसम में मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश अनुरागी के अनुसार शहर में कूड़ा और गंदगी के चलते हवा में सामान्य से अधिक बैक्टीरिया मौजूद हैं। इसके अलावा आबादी वाले इलाकों में चल रहे कारखाने और फैक्ट्रियां स्थिति को और भी गंभीर कर रहे हैं। साथ ही दीपावली के मद्देनजर धुआं और धूल की मात्रा अधिक बढ़ने से भी लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मौसम में बच्चे और बुजुर्ग अधिक बीमार पड़ते हैं। सांस और हृदय रोगी खास सावधानी बरतें, ताकि उन्हें गंभीर समस्याओं से परेशान न होना पड़े। इसके अलावा नाक में एलर्जी और आंखों में चुभन की समस्या लेकर भी लोग अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। सीएमओ डॉ. राजवीर सिंह का कहना है कि मरीज समस्या होने पर तुरंत चिकित्सकों से परामर्श लें। घर पर ही गलत तरीके से उपचार न कराएं, सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed