{"_id":"5b2bf6774f1c1bc5628b666a","slug":"91529607799-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 मरीजों में टीबी की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 मरीजों में टीबी की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
39 मरीजों में टीबी की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
हापुड़। जिले में टीबी के 39 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। घर घर टीबी खोज अभियान में लगी 58 टीमों द्वारा 1.24 लाख लोगों के स्वास्थ्य जांच में उक्त मरीज सामने आए हैं। जिनका उपचार शुरू कर दिया गया है। 29 जून तक यह अभियान जारी रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिलेभर में 11 जून से 29 जून तक घर घर टीबी खोज अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 58 टीमें गठित की गई हैं।
10 दिन के अंदर अभी तक टीमें 1.24 लाख लोगों के स्वास्थ्य की घर घर जाकर जांच कर चुके हैं। इनमें 39 मरीजों के बलगम जांच में टीबी पॉजीटिव मिले हैं। इन मरीजों की मॉनेटरिंग की जा रही है, साथ ही उपचार भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को टीबी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डा. सुनील गुप्ता, पीपीएम कार्डिनेटर सुशील चौधरी डा. योगेश गुप्ता, जिला कार्यक्रम समंव्यक दीपक शर्मा, वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक ब्रिजेश कुमार विभिन्न मोहल्लों में लोगों की जांच कर 20 संदिग्धों के बलगम के सैंपल लिए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह ने बताया कि टीबी के पाजीटिव मरीजों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। 29 जून तक यह अभियान जारी रहेगा।