{"_id":"5ae462e44f1c1b76098b6ddb","slug":"91524916964-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण के पंद्रह दिन बाद ही उखड़ गयी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण के पंद्रह दिन बाद ही उखड़ गयी सड़क
Updated Sat, 28 Apr 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माण के पंद्रह दिन बाद ही उखड़ गयी सड़क
हापुड़। देहरा, बझेड़ा, जादुपुर रोड निर्माण के पंद्रह दिन बाद ही उखड़नी शुरू हो गयी। समस्या को देखते हुए शुक्रवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
एसडीएम कार्यालय पर सौंपे गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि देहरा से जादुपुरा रोड को पंद्रह दिन पहले ही बनाया गया था। लेकिन यह अभी से उखड़नी शुरू हो गयी है। सड़क में गड्ढे होने शुरू हो गए हैं।
सड़क की चौड़ाई भी मानकों के अनुसार नहीं रखी गयी है। इस संबंध में ठेकेदार को टोका गया तो वह अभद्रता करने लगा। सड़क उखड़ने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की समस्या को देखते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में योगेश जाखड़, नानक चंद शर्मा, मनोज तेवतिया, नबी हुसैन, हेमंत मिश्रा, इरफान, सुहैल, कुरबान, मोहम्मद फारूख शामिल थे।