फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अंबेडकर जयंती को लेकर जिले में अलर्ट

अंबेडकर जयंती को लेकर जिले में अलर्ट

Sat, 14 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती को लेकर जिले में अलर्ट
आंबेडकर जयंती को लेकर जिले में हाई अलर्ट
विज्ञापन


हापुड़। जिले में दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हिंसा के बाद शनिवार को आंबेडकर जयंती के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। पुलिस व आरएएफ ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस अफवाह रोकने पर विशेष सतर्कता बरत रही है।
14 अप्रैल को डा. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। दरअसल, जयंती शहरभर में धूमधाम से मनाई जाती है। इस दौरान शोभायात्रा आदि भी निकाली जाती है। मगर दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान शांति व्यवस्था भंग होने से हालात नाजुक हैं। इस स्थिति को देखते हुए शहर में एक कंपनी आरएएफ व दो कंपनी पीएसी की टीम शहर में डेरा डाले हुए है। पुलिस भी संवेदनशील स्थानों पर तैनात है।
विज्ञापन

जयंती शांति पूर्ण तरीके से मनवाने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। सुरक्षा बलों के अलावा साइबर एक्सपर्ट की टीमों को अलर्ट रहने का आदेश दे दिया गया है। इंटरनेट पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा डा. अंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा के भी आदेश दिए गए हैं। हर संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है। शाम के समय पुलिस और आरएएफ की टीम ने शहर में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक डीएम व एडीएम रजनीश राय ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को मुस्तैद रहने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed