{"_id":"5ad0f9414f1c1b60098b45b5","slug":"91523644737-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 अप्रैल से शुरू होंगी अरबी फारसी की वार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 अप्रैल से शुरू होंगी अरबी फारसी की वार्षिक परीक्षाएं
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 अप्रैल से शुरू होंगी अरबी
फारसी की वार्षिक परीक्षाएं
हापुड़। अरबी-फारसी मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, फाजिल की वार्षिक परीक्षाएं 16 से 28 अप्रैल तक जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। इसके लिए नोडल अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा कैमरों की निगरानी में संपन्न होगी।
दो वर्ष पहले तक अरबी-फारसी मदरसा शिक्षा परिषद के आह्वान पर मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, फाजिल की परीक्षाएं मदरसों में हुआ करती थीं। लेकिन परीक्षा के दौरान नकल जैसे मामले प्रकाश में आने के बाद शासन ने परीक्षा आयोजित कराने के नियम को बदल दिया है। अब दो वर्ष से उक्त परीक्षाएं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंधित कालेजों में आयोजित कराई जा रही हैं। वर्तमान सत्र में 16 अप्रैल से जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, फाजिल की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित होंगी, जो 28 अप्रैल तक चलेंगी। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने को चारों केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं, साथ ही नोडल अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं।
- जिले में यह बने हैं परीक्षा केंद्र
जिले में हापुड़ स्थित दीवान इंटर कालेज, अठसैनी स्थित तालीम-ओ-तरक्की इंटर कालेज, तगासराय स्थित रामनिवास स्मारक इंटर कालेज, सलारपुर स्थित स्वतंत्र भारत इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
- नोडल अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट
परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए एडीएम रजनीश राय को नोडल अधिकारी व नगर शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राशिद अली, संजय कौशल, पंकज अग्रवाल को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षाएं 16 से 28 अप्रैल तक आयोजित होंगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ से 11 और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन संपन्न कराई जाएगी।