फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   देहात, समेत लाइन पार इलाके में रातभर रहा ब्लैक आउट

देहात, समेत लाइन पार इलाके में रातभर रहा ब्लैक आउट

Tue, 12 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
देहात, समेत लाइन पार इलाके में रातभर रहा ब्लैक आउट
सौ से अधिक गांवों की बत्ती रही गुल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। राहत के साथ ही बारिश आफत भी बन गई। क्योंकि गढ़-ब्रजघाट समेत सौ से अधिक गांवों की बत्ती गुल होने से जरूरी कामकाज बुरी तरह ठप रहे।
कई माह के बाद सोमवार की रात को हुई झमाझम बारिश राहत पहुंचाने के साथ ही आफत भी लेकर आई। तेज हवा के साथ बारिश होने से सिंभावली के बड़े बिजलीघर समेत लाइन में कई जगह फाल्ट हो गया, जिससे रातभर गुल रही बिजली करीब 17 घंटों बाद मंगलवार की दोपहर को सुचारु हो पाई। बिजली गुल होने से गढ़-ब्रजघाट समेत सिंभावली, बक्सर, बहादुरगढ़, डेहरा कुटी, नानपुर, झड़ीना समेत क्षेत्र से जुड़े सौ से भी अधिक गांवों में रातभर बिजली गुल रहने से सर्दी के इस मौसम में भी हजारों परिवारों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। जबकि घरों में लगे इंवर्टरों के जवाब देने से मोबाइल तक रिचार्ज नहीं हो पाए। वहीं बिजली गुल रहने से घरेलू कामकाज से लेकर जरूरी कामकाज करने में ग्रहणियों को खूब दिक्कत झेलनी पड़ीं।
एक्सईएन तरुण पाठक का कहना है कि तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान बिजलीघर की मशीन और लाइन में फाल्ट होने से बिजली सप्लाई गुल हो गई थी, जिसे मंगलवार की दोपहर में सुचारु करा लिया गया है।
विज्ञापन

---------------------
देहात समेत लाइन पार इलाके में रातभर रहा ब्लैक आउट
- बिजलीघर पर लगे ट्रांसफार्मर, जर्जर तार टूटने से गहराया बिजली संकट
- हल्की बूंदाबांदी ने खोली बिजली निगम की व्यवस्थाओं की पोल
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। बिजली निगम के अफसरों की पोल सोमवार की रात्रि हल्की बूंदाबांदी ने खोल कर रख दी है। देहात अंचल समेत शहर के लाइन पार इलाके में पूरी रात ब्लैक आउट की स्थिति बनी रही। मंगलवार को दोपहर तक स्थिति सामान्य हुई। ऐसे में लोगों को बिजली किल्लत से बेहद परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के अफसरों ने विद्युतीकरण में करोड़ों रुपये का बजट खर्च कर दिया हैै। इस बजट से जर्जर विद्युत तारों की बदली, नए ट्रांसफार्मर लगाने समेत गांवों का भी विद्युतीकरण किया गया है। मगर, सोमवार की रात हुई हल्की बारिश ने बिजली निगम अफसरों के दावों की पोल खोल दी है।
आलम यह रहा कि बरसात से बिजलीघरों पर लगे ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया। दर्जनों स्थानों पर हाईटेंशन लाइन के जंफर उड़ गए। ऐसे में पूरी रात देहात अंचल की आपूर्ति गुल रही। लाइन पार इलाके में भी बिजली संकट बना रहा। लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में बेहद परेशानी हुई।

निगम कर्मियों को लाइन के फाल्ट ढूंढने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार दोपहर एक बजे तक स्थिति सामान्य हो सकी, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि बरसात के कारण यह समस्या बनी थी। फाल्टों को दुरुस्त करा लोगों को राहत दिला दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed