{"_id":"5a09dfc84f1c1b6f548bce9b","slug":"91510596552-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड सदस्य प्रत्याशियों में भी मची है,घमासान 16-41-29","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड सदस्य प्रत्याशियों में भी मची है,घमासान 16-41-29
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड सदस्य प्रत्याशियों में भी मचा घमासान
हापुड़। नगर पालिका परिषद हापुड़ के अध्यक्ष पद के साथ वार्ड सदस्य प्रत्याशियों में घमासान मची है। प्रत्याशियों के कार्यालय आसपास खुलने के कारण मतदाता ऊहापोह में हैं। आलम यह है कि कई मतदाताओं ने उन रास्तों से निकलना ही बंद कर दिया है। कई वार्ड तो ऐसे हैं, जहां चौराहों के आसपास वार्ड प्रत्याशियों के कार्यालय खुल जाने के कारण जाम और ढोल नगाड़ों की कानफोडू़ आवाज लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहीं हैं।
पालिकाध्यक्ष पद के लिए बेशक 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। क्षेत्र बड़ा होने के कारण शायद ही दिन में एक दो बार इनका आमना सामना होता हो। लेकिन 41 वार्ड सदस्य पदों पर 271 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें भी वार्ड संख्या 22 कोटला मेवातियान से सिर्फ दो प्रत्याशी जबकि वार्ड संख्या 39 मजीदपुरा से 12 सर्वाधिक प्रत्याशी खड़े हैं। वार्ड संख्या 26 संजय विहार से 10 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अधिकतर वार्डों में करीब चार से पांच हजार मतदाता है। केवल 26 नंबर वार्ड ऐसा है, जहां करीब आठ हजार मतदाता हैं।
उल्लेखनीय है कि एक वार्ड में चार पांच कालोनियों को शामिल किया गया हैं। यही कारण है कि अधिकांश प्रत्याशी अपने मतदाताओं को करीब से जानते भी हैं। इतना ही नहीं वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी रिश्ते, नाते, दोस्ती और बिरादरी का वास्ता देकर अपनी जीत को सुनिश्चित करना चाहते हैं। आश्चर्य की बात है कि इस स्थानीय चुनाव प्रचार में विकास का मुद्दा पीछे छूट गया है। हर प्रत्याशी के जुबां पर सिर्फ एक ही बात हैं कि उनके चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर उन्हें सफल बनाएं।