{"_id":"59c4034f4f1c1bb2688b5b4e","slug":"91506018127-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरौठी रोड का निर्माण शुरू, विधायक ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरौठी रोड का निर्माण शुरू, विधायक ने किया उद्घाटन
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुधरेंगे जरौठी रोड के हाल, निर्माण शुरू
- विधायक ने किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़।
लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी जरौठी रोड का निर्माण बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। शासन द्वारा 22 लाख रुपये स्वीकृत होने पर इसका उद्घाटन हापुड़ विधायक द्वारा किया गया।
शहर की जरौठी रोड का निर्माण न होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात में इस रोड पर कीचड़ हो जाने से लोगों का यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। व्यापारियों द्वारा इस रोड का निर्माण किए जाने को लेकर काफी समय से मांग की जा रही थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा शासन को 35 लाख रुपये का बजट बनाकर भेजा गया। फिलहाल शासन से 22 लाख रुपये का बजट पास कर दिया गया है, वहीं शेष धनराशि की भरपाई विधायक निधि से होगी। बृहस्पतिवार को हापुड़ से भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जोत सिंह ने बताया कि डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण अगले एक माह में कर लिया जाएगा। उद्घाटन के दौरान डॉ. विकास अग्रवाल, ज्ञानेंद्र चौधरी, गंगामल, मनोज शर्मा, राम भजन, विजेंद्र चौधरी, बॉबी चौधरी, धनवीर सिंह, महावीर सिंह, सतपाल, विरेश, वीरेंद्र, पवन, भगत सिंह, सुरेंद्र सिंह, मुनेश, अनिल कुमार, गुड्डू शर्मा मौजूद रहे।