फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   90 lakh will be gleaming Doymi-Jruti Road.

90 लाख से चमाचम होगी दोयमी-जरौठी रोड

Tue, 07 Jun 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 07 Jun 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
90 lakh will be gleaming Doymi-Jruti Road.
रोड - फोटो : Demo Pic.

दोयमी फ्लाईओवर से जरौठी-गढ़ रोड तक की खस्ताहाल सड़क से यहां के बाशिंदों को जल्द निजात मिलेगी। करीब 90 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क हापुड़ के मिनी बाईपास के रूप में मेरठ रोड से गढ़ रोड के लिए लिंक रोड का काम करेगी।

विज्ञापन


विकास प्राधिकरण ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो सप्ताह भर में सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और राहगीरों को सहूलियत हो जाएगी। विधायक गजराज सिंह प्रदेश के प्रमुख सचिव से मिलकर इस सड़क के निर्माण को मंजूरी दिलाई है।
विज्ञापन


गढ़ रोड फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के कारण इधर से वाहनों की आवाजाही कई महीने से बंद है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों को बाईपास से होकर जाना पड़ रहा। स्कूली छात्र-छात्राओं ग्रामीणों के अलावा व्यापारियों को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने दो वैकल्पिक रास्ते तय किए थे। लेकिन वह जर्जर होने के कारण लोगों को बाईपास से होकर जाना पड़ता था। क्षेत्र के विधायक गजराज सिंह बताते हैं कि इस संबंध में सात जनवरी 2016 को वह प्रदेश के मुख्यसचिव आलोक रंजन से मिले थे

और दोयमी-जरौठी-गढ़ रोड निर्माण कराने की मांग की थी। उधर, नागरिक भी एचपीडीए के उपाध्यक्ष से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। उन्होंने इसके दोयमी फ्लाई ओवर से जरोठी रोड तक का करीब 42 लाख रुपये का एस्टीमेट भी तैयार कराया था।

लेकिन धनाभाव में सड़क नहीं बन सकी थी। मुख्यसचिव के निर्देश पर अब दोयमी फ्लाई ओवर से जरोठी रोड होते हुए गढ़ रोड़ (पीर तक) तक की इस सड़क का प्राधिकरण अफसरों ने सर्वे कराकर करीब 90 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया था।

इसका टेंडर भी हो गया है और एक सप्ताह के अंदर सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास है कि इसी माह में इस सड़क का निर्माण पूरा हो जाए ताकि लोगों को ज्यादा दिन दिक्कत का सामना न करना पड़े।


इस सड़क के निर्माण होने से हापुड़ शहर के नागरिकों के अलावा दोयमी, धनौरा, वझीलपुर, सूदना, खडख़ड़ी, असौड़ा, ट्यारा दादरी, धीरखेड़ा, नया गांव, कैली आदि गांवों के ग्रामीणों तथा मेरठ रोड से गढ़ रोड़ पर जाने वाले वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। क्योंकि इस मार्ग के बनने के बाद मेरठ ओर से आने वाले लोगों को हापुड़ शहर में नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed