{"_id":"5ccc8e55bdec22073d798ac8","slug":"81556909653-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में आंधी, हल्की बूंदाबांदी से उड़ी किसानों की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में आंधी, हल्की बूंदाबांदी से उड़ी किसानों की नींद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में आंधी, हल्की बूंदाबांदी से उड़ी किसानों की नींद
हापुड़। क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात में तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की नींद उड़ा दी। बरसात होने पर खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान हो सकता है।
इन दिनों जिले में गेहूं की कटाई और निकासी तेजी से चल रही है। किसान जैसे-तैसे कर फसल को उठाने में लगे हैं। बृहस्पतिवार रात 9 बजे से तेज आंधी चलने लगी, आधी रात के बाद हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई, जिससे किसानों में अफरा तफरी मच गई। इन दिनों अगर तेज बरसात हुई तो गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। बहरहाल, हल्की बूंदाबांदी के बाद बादल छट गए। इससे किसानों ने राहत की सांस ली।
उधर, सुबह के समय मौसम सुहावना रहा, लेकिन दोपहर में सूर्यदेव ने अपनी गर्मी दिखानी शुरू कर दी। कुल मिलाकर शुक्रवार को जिले का तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिरा। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया।