{"_id":"5ca656cebdec22146e0facf1","slug":"81554405070-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त विकास आयुक्त ने किया गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त विकास आयुक्त ने किया गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त विकास आयुक्त ने किया गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण
हापुड़। संयुक्त विकास आयुक्त व अपर निदेशक ने बृहस्पतिवार को जिले में निर्माणाधीन गौ आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इससे स्थानीय पशुपालन विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। निराश्रित गोवंशों को आश्रय स्थलों में रखने के कड़े निर्देश दिए।
संयुक्त विकास आयुक्त रामवृक्ष यादव व अपर निदेशक डा.एके सिंह अपराह्न करीब तीन बजे गांव जखैड़ा रहमतपुर पहुंचे। वहां निर्माणाधीन गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान स्थिति संतोषजनक मिली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निराश्रित गोवंश इधर उधर न भटके। आश्रय स्थल पर ही उन्हें रखा जाए, साथ ही चारा, पानी की उपलब्धता पर सुनिश्चित की जाए। करीब दो घंटे चले निरीक्षण के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. प्रमोद कुमार व उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. जितेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।