{"_id":"5c333bc5bdec22359301f2c0","slug":"81546861509-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज निपटा लें काम, दो दिन बैंकों में रहेगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज निपटा लें काम, दो दिन बैंकों में रहेगी हड़ताल
विज्ञापन

हापुड़। सरकार की गलत नीतियों के विरोध में जिलेभर के बैंक 8 व 9 जनवरी को बंद रहेंगे। ऑल इंडियन बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। ऐसे में ग्राहक सोमवार को ही अपना काम निपटा लें, ताकि उन्हें दो दिन कैश किल्लत से परेशान न होना पड़े।
विभिन्न बैंकों के कर्मचारी व अधिकारी बैंकों के विलय का जमकर विरोध कर रहे हैं। बीते दिनों भी कर्मियों की हड़ताल से अरबों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ था, साथ ही ग्राहकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
सरकार ने बैंक कर्मियों की बातों को नहीं माना है, जिसके विरोध में बैंकर्स ने 8 व 9 जनवरी को हड़ताल की चेतावनी दी है। इस बार बैंकर्स प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन भी सौंपेंगे। इस हड़ताल में कई केंद्रीय व राज्य सरकार के अधीन आने वाले सरकारी विभागों में भी हड़ताल हो सकती है।
विज्ञापन
यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव एलआर गुप्ता ने बताया कि शासन उनकी मांगों पर गंभीर नहीं है। 8 व 9 जनवरी को बैंकर्स पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है।