{"_id":"5ad0fa254f1c1b81028b466b","slug":"81523644965-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचोई में 10 बीघे फसल में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचोई में 10 बीघे फसल में आग लगी
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चचोई मेें 10 बीघे फसल में लगी आग
हापुड़। गांव चचोई में खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से आग लग गई। इससे तीन किसानों की करीब 10 बीघा गेहूं और गन्ने की फसल जल गई। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने फसल के नुकसान का आकलन किया।
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव चचोई में किसान श्याम सिंह के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शुक्रवार दोपहर तारों से अचानक चिंगारी निकल गई। इस कारण श्याम सिंह के गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में लिया। इसमें श्याम सिंह व उसके भाई मनवीर की पांच बीघा गेहूं, बिजेंद्र सिंह व रंजीत सिंह की चार बीघा गेहूं तथा कुंवर पाल की एक बीघा ईंख की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने किसानों की फसल के नुकसान का आकलन किया।