फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   किशोरी को छत पर ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म

किशोरी को छत पर ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म

Thu, 08 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
किशोरी को छत पर ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म
किशोरी को छत पर ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन


गढ़मुंक्तेश्वर। जान से मारने की धमकी देकर रात में किशोरी को छत पर ले जाकर युवक ने उसके साथ रेप कर दिया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन के जागते ही युवक अपनी कार छोड़कर भाग निकला। परिजनों ने नामजद रिपोर्ट लिखाई है, लेकिन आरोपी अभी पकड़ में नहीं आ पाया है।

गढ़ में हाईवे किनारे रहने वाले एक किसान का परिवार बुधवार रात गहरी नींद में सोया हुआ था। इस दौरान कार सवार एक युवक दीवार फांदकर अंदर घर में घुस आया जो बरामदे में सो रही 14 वर्षीय किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर छत पर ले गया। वहां युवक ने किशोरी के साथ रेप कर दिया। उसके बाद किशोरी ने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनते ही परिजन जाग गए। जैसे ही परिजन छत पर पहुंचे युवक छलांग लगाकर नीचे कूद पड़ा और अपनी कार वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साए परिजन पीड़ित किशोरी को कोतवाली ले आए, जिसकी आपबीती सुनने के बाद पुलिस मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई। पीड़ित किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें क्षेत्र के गांव बदरखा के एक युवक को नामजद किया है। इंस्पेक्टर एनके सिंह का कहना है कि पॉक्सो एक्ट समेत रेप की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी राशिद की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed