{"_id":"5a09dfca4f1c1ba7678bb366","slug":"81510596554-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों के शोषण से कराह रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मियों के शोषण से कराह रहे उपभोक्ता
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली कर्मियों के शोषण से कराह रहे उपभोक्ता
- बिल कम करने के एवज में मांगे जा रहे हजारों रुपये
- लोगों की शिकायत पर की जांच टीम गठित
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। बिजली निगम के उपभोक्ता बिलिंग कंपनी के कर्मचारियों के शोषण से कराह रहे हैं। लोगों को रीडिंग बढ़ाकर बिल दिए जा रहे है। मौके पर ही बिल को ठीक कराने या कम करने के लिए हजारों रुपये मांगने के भी आरोप है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर सोमवार को अधिकारियों ने जांच टीम गठित की है।
जिले में बिलिंग का ठेका एक निजी कंपनी के पास है। जिसके कर्मचारियों की आए दिन शिकायतें उच्च अफसरों तक पहुंच रही हैं। उपभोक्ताओं का आरोप हैं कि बिलिंग कंपनी के कर्मचारी रुपये की मांग करते हैं। जब रुपये नहीं देते हैं तो उनके बिल में गड़बड़ी कर बढ़ा दिया जाता है।
अफसरों को ऐसी शिकायत लगातार मिल रही थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अफसरों ने एक जांच टीम का गठन किया है। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित कंपनी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि उपभोक्ताओं का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। इस मामले में टीम का गठन किया गया है, जो इस तरह गलत कार्य पर निगाह रखेगी।