{"_id":"599b24db4f1c1ba80e8b46e6","slug":"81503339739-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवती अमावस्या पर तीन लाख से अधिक ने ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवती अमावस्या पर तीन लाख से अधिक ने ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाई
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवती अमावस्या : लाखों ने लगाई डुबकी, लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सोमवती अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में तीन लाख से भी अधिक भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते रविवार रात में ही वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिससे हाईवे की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। देर रात में करीब 12 बजे टोल प्लाजा, ब्रजघाट गंगा पुल और निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के पास जाम जैसे हालात रहे। करीब एक घंटा तक छोटे वाहन अल्लाबख्शपुर वाया बागड़पुर वाले बाईपास से होकर गुजरते रहे। बाद में टोल कर्मियों ने वाहनों का आवागमन रुकवा दिया। जिससे हाईवे की दोनों साइडों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस जाम में फंसकर महिला-बच्चे और बुजुर्गों समेत हर कोई परेशान रहा। पुलिस समेत एनएचएआई के अधिकारी जब हरकत में आए तो कड़ी मशक्कत के बाद देर रात करीब तीन बजे जाम यातायात सुचारु कराया गया। हालांकि तड़के में करीब पांच बजे से लेकर सवा 6 बजे तक फिर जाम लग गया। रजनी अमरोहा, राधिका मुरादाबाद, राजेंद्र राजपूत धामपुर का कहना है कि पूर्णिमा-अमावस्या और धार्मिक मेलों के दौरान टोल प्लाजा पर वसूली न रुकवाया जाना सीधे तौर पर यात्रियों को जाम की आपदा से रुलाना है।