फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   775 vehicle registration reject

Hapur News: जिले की हवा को दूषित कर रहे 775 वाहनों का पंजीयन निरस्त

Fri, 09 May 2025 11:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 09 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
775 vehicle registration reject
हापुड़। जनपद की हवा को दूषित कर रहे 15 साल पुराने पेट्रोल व डीजल के 775 वाहनों का पंजीयन निरस्त (डी-रजिस्टर्ड) कर दिया गया है। एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह ने यह कार्रवाई की है। नोटिस देने के बाद भी इन वाहनों के संचालकों ने दूसरे जनपदों के लिए उपसंभागीय कार्यालय से एनओसी नहीं ली और न ही वाहनों को स्क्रैप कराया है।
विज्ञापन


एनजीटी के आदेशों का पालन करते हुए परिवहन विभाग (उपसंभागीय कार्यालय) ने लगातार पंद्रह साल पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की है। जनपद के 1400 से अधिक वाहनों को चिह्नित किया गया था। इसके बाद इनका संचालन बंद करने के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस जारी हुए थे। साथ ही सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेकर एनसीआर क्षेत्र से दूसरे जिले में वाहनों का संचालन करने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके करीब पचास प्रतिशत वाहन स्वामियों ने लापरवाही बरती है। इन्होंने न तो अनापत्ति प्रमाण-पत्र लिए और न ही एनसीआर क्षेत्र से बाहर वाहनों का संचालन किया। इसके अलावा इन वाहनों को स्क्रैप भी नहीं किया। जबकि, परिवहन विभाग ने फरवरी 2024 में इन वाहनों के संचालकों को नोटिस जारी किए थे। यह वाहन गाजियाबाद में अधिक पंजीकृत हैं। हापुड़ पहले गाजियाबाद जिले में शामिल था। इसलिए अधिकतर वाहन गाजियाबाद में पंजीकृत हैं। ऐसे वाहनों का पंजीयन अब निरस्त (डी-रजिस्टर्ड) किया गया है।
विज्ञापन




कोट -

775 गैर परिवहन यान का पंजीयन पूर्व में छह माह के लिए निलंबित किया गया था। पुन: नोटिस देकर छह माह का फिर से समय दिया था। अब इन सभी वाहनों का पंजीयन तत्काल निरस्त किया गया है। - छवि सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed