{"_id":"5cbb7414bdec22764d2709ec","slug":"71555788820-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में छह घायल
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-मेरठ रोड पर अज्ञात वाहन की साइड लगने से दो भाई घायल हो गए। वहीं हाइवे पर दो कारों की भिड़ंत में भी चार लोग घायल हुए। सभी घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
जनपद अमरोहा के कस्बा गजरौला निवासी राहुल अपने भाई पंकज के साथ शुक्रवार की रात करीब दस बजे मेरठ से गजरौला लौट रहा था। गढ़-मेरठ रोड पर गांव लोधीपुर सोभन के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में साइड मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और उस पर सवार दोनों भाई घायल हो गए। वहीं शनिवार को रामपुर निवासी विरासत अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कार से दिल्ली से रामपुर लौट रहे थे। सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर सिखेड़ा ओवर ब्रिज पर अचानक सामने आए गोवंश को बचाने के चक्कर में विरासत ने तेजी से ब्रेक लगाए, इस दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार उनकी कार से भिड़ गई, जिससे विरासत, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे घायल हो गए, जबकि दूसरी कार के एयर बैग खुलने के कारण उसमें सवार भगीरथ, संतोष व रमन निवासी दिल्ली मामूली रूप से घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराते हुए दोनों कारों को हाइवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।