फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गणतंत्र दिवस पर चौथी बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होंगे रविंद्र त्यागी

गणतंत्र दिवस पर चौथी बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होंगे रविंद्र त्यागी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर चौथी बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होंगे रविंद्र त्यागी
गणतंत्र दिवस पर चौथी बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होंगे रविंद्र त्यागी
विज्ञापन


हापुड़। मूल रूप से जिले के गांव वझीलपुर निवासी रविंद्र कुमार त्यागी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर चौथी बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रविंद्र फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने 65 आतंकवादियों को पकड़ नया कीर्तिमान बनाया है।
गांव वझीलपुर निवासी ओमप्रकाश त्यागी (रिटायर्ड सूबेदार भारतीय सेना) के पुत्र रविंद्र त्यागी की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही रामरिछपाल इंटर कॉलेज से की। उन्होंने ग्रेजुएशन (एमएससी) दिल्ली रोड एसएसवी पीजी कॉलेज से की। इन दिनों वह दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

उनकी अद्भुत कार्यप्रणाली से इस बार उनके नाम का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए हुआ है। रविंद्र त्यागी ने देश के विभिन्न हिस्सों से 65 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। अंतरराज्यीय स्तर पर उन्होंने 102 गैंगस्टर्स को पकड़ा, 59 खुखांर अपराधियों के एनकाउंटर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 1780 किलोग्राम ड्रग्स (हेरोइन, रेड-आईस, मेलाना क्रीम आदि) का जखीरा पकड़ा। इस पुरस्कार से पहले भी वह तीन बार राष्ट्रपति द्वारा पुलिस मेडल फॉर गेलेंट्री समेत 5 पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।

उनकी उपलब्धियों पर अब 26 जनवरी 2018 को फिर से उनका नाम राष्ट्रपति सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इस उपलब्धि से समाज के लोगों समेत जिलेवासियों में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, शिवराज सिंह, हाकमीन अली मंसूरी, कविता बाना, कपिल त्यागी, सतवीर प्रधान, राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ के जिलाध्यक्ष सुमित त्यागी, निखिल त्यागी, वरूण त्यागी, नरेंद्र सिंह, बंटी त्यागी, गौरव त्यागी, सतेंद्र त्यागी, सुधीर त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed