{"_id":"5bdde7c8bdec2269871eeb63","slug":"71541269448-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिये चार नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिये चार नमूने
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए चार नमूने
हापुड़। दिवाली को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है। शनिवार को टीम ने अभियान के तहत चार स्थानों से नमूने लिए।
शनिवार को टीम ने रेलवे रोड स्थित तीन मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। टीम ने यहां से बेसन के लड्डू, छैना रोल, कलाकंद का नमूना लिया गया। इसके अलावा एक मेरठ से हापुड़ में सप्लाई होने वाले एक रंगीन पेठे का भी नमूना लिया गया। मुख्य खाद्य अधिकारी कमालुद्दीन ने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान लगातार दिवाली पर्व तक चलेगा। उन्होंने कहा कि जो प्रतिष्ठान खाद्य सामग्रियों में मिलावट करते पाए जाएंगे उनके खिलाफ विभाग के द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।