{"_id":"59b438034f1c1bf17f8b56e1","slug":"71504983043-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी चोर गिरोह का सरगना पकड़ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी चोर गिरोह का सरगना पकड़ गया
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवेशी चोर गिरोह का सरगना पकड़ा गया
पुलिस ने बंदूक और कारतूसों समेत दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। मवेशी चोर गिरोह का सरगना आखिरकार पकड़ में आ गया, पुलिस ने सरगना को बंदूक और जिंदा कारतूसों समेत दबोच लिया।
गढ़-ब्रजघाट समेत देहात अंचल में मवेशी चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह ने पशु पालकों की काफी दिनों से रातों की नींद उड़ाई हुई है, क्योंकि मवेशी चोरी की दर्जनों वारदात होने से किसानों को रातभर जागकर पहरेदारी करने को मजबूर होना पड़ रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गढ़ पुलिस ने मोहल्ला आदर्शनगर में वारदात को अंजाम देने आए गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसआई गोपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मवेशी चोर गिरोह केे सरगना इरफान निवासी दौताई को गिरफ्तार किया है, इसके कब्जे से देसी बंदूक समेत जीवित कारतूस भी बरामद हुए हैं। गिरफ्त में लिए गए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।